शादी के फंक्शन में पहनें लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

शादी के हर फंक्शन में लगेगी बस आपकी रौनक, ट्राई कर लीजिए ये एक से बढ़कर एक लहंगे

शादी के हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक आउटफिट ट्राई करना पसंद करते है। शादी के हर फंक्शन में अगर आप खुबसूरत दिखना चाहते हैं तो और लहंगा ट्राई करने वाले है तो यहां दी जा रही लहंगे की डिजाइन को ट्राई कर सकते है

दीपिका पाल
Wedding Trending Lehenga: शादियों का सीजन जहां पर जारी है वहीं पर इस खास आयोजन के मौके पर हर कोई अपने आप खास और बिंदास दिखाना पसंद करते है। इसके लिए हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक आउटफिट ट्राई करना पसंद करते है। शादी के हर फंक्शन में अगर आप खुबसूरत दिखना चाहते हैं तो और लहंगा ट्राई करने वाले है तो यहां दी जा रही लहंगे की डिजाइन को ट्राई कर सकते है। चलिए फोटो तस्वीरों से जानें एक से बढ़कर एक लहंगे की डिजाइन।
कढ़ाई वाला लहंगा- अगर आप पारंपरिक लहंगे की तलाश में है तो आपको यहां कढ़ाई वाला लहंगा काफी पसंद आएगा।इस लहंगे में पूरे लहंगे पर हाथ की कढ़ाई या जरी का काम होता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है, खासकर बारीक और महीन काम वाली कढ़ाई इसे और भी खास बना देती है।
मिरर वर्क लहंगा- इस शादी के किसी भी फंक्शन में दुल्हा या दुल्हन की बहनें पहन सकती है। मिरर वर्क लहंगा आपको एक एलिगेंट और ग्लैमरस लुक देता है, इसके साथ आप बहुत हल्का मेकअप और सिम्पल जूलरी पहन सकती हैं।
पेस्टल शेड्स लहंगा- आजकल दुल्हन भी अपने शादी के आउटफिट में पेस्टल कलर के शेड्स वाले लहंगे चुन रही है। इसमें कई कलर तो नहीं पिंक, मिंट ग्रीन, लावेंडर और बेबी येलो जैसे रंगों में लहंगा पहनकर आप अपनी खूबसूरती को और निखार सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट बनाता है।
फ्लॉवर वर्क लहंगा- इस प्रकार का लहंगा भी काफी ट्रेंड हो रहा है जहां पर इसमें छोटी-छोटी डिटेल्स जैसे बीड्स, मिरर, रिबन वर्क, या फ्लॉवर पैटर्न्स होते हैं। इन प्रकार के लहंगे को आप शादी के फंक्शन में पहन सकते है।
फुल फ्लेयर लहंगा- इस डिजाइन के लहंगे की ट्रेंड भी अब मार्केट में होने लगी है जहां पर डबल फ्लेयर या ट्रिपल फ्लेयर में होता है, जो पहनने पर बहुत शानदार और खूबसूरत नजर आता है। इसे पहनने पर आपका लुक बेहद डिफरेंट नजर आएगा।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार