टीचर्स डे पर देखें ओटीटी की ये सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडियी)
फोटो

सिर्फ क्लासरूम नहीं, यहां भी मिलते हैं बेहतरीन टीचर, ओटीटी पर देखें ये सीरीज

Teachers Day OTT Movies: टीचर्स डे पर ओटीटी पर मौजूद ऐसे खास टाइटल्स की लिस्ट सामने आई है जो यह साबित करते हैं कि बेहतरीन सीख सिर्फ क्लासरूम की चार दीवारों तक सीमित नहीं होती।

यति सिंह
ओटीटी पर कई ऐसे शो मौजूद हैं जिन्होंने मेंटरशिप को नए सिरे से दिखाया है। प्राइम वीडियो की सीरीज 'जगमे संगीत' में शास्त्रीय संगीत के डिसीप्लिन और दादा-पोते के रिश्ते के जरिए गुरु-शिष्य की परंपरा को बखूबी दर्शाया है।
इसी तरह ओटीटी सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में शास्त्रीय संगीत और यंग जनरेशन की कलात्मक खोज के बीच की ट्रेनिंग को दिखाया गया है।
वहीं 'कोटा फैक्ट्री' के जीतू भैया और 'एस्पिरेंट्स' के संदीप भैया जैसे किरदारों ने यह साबित किया है कि एक टीचर सिर्फ पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि मुश्किल दौर में इमोश्नल सहारा बनकर जिंदगी की दिशा भी बदल देता है।
'रॉकेट बॉयज़' जैसी ऐतिहासिक सीरीज होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता को दिखाकर यंग जनरेशन को देश निर्माण की प्रेरणा देती है।
दूसरी तरफ 'क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर' में पंकज त्रिपाठी का माधव मिश्रा वाला रोल न्याय और इंसानियत का पाठ सिखाता है।
'हाफ सीए' सीए की तैयारी कर रहे छात्रों की मुश्किलों और उनके मेंटर्स का किरदार को सामने लाती है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट