टीचर्स डे स्पेशल फिल्में  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

Teachers’ Day 2026: ‘तारे जमीन पर’ से ‘हिचकी’ तक, ये फिल्में देखकर याद आएंगे आपके स्कूल के दिन

Teachers Day Movies: बड़े पर्दे पर बनी ऐसी कई कालजयी फिल्में हैं जिन्होंने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि समाज का टीचर्स और बच्चों के प्रति नजरिया बदल दिया है।

यति सिंह
फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक आर्ट टीचर की संवेदनशीलता को दिखाया गया है जो एक खास मानसिक स्थिति से जूझ रहे बच्चे के भीतर छिपे कलाकार को पहचानता है।
इसी तरह 'सुपर 30' में संसाधनों के अभाव से जूझ रहे बुद्धिमान बच्चों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जुनून पर्दे पर उकेरा गया है।
'इकबाल' जैसी फिल्म में एक पूर्व खिलाड़ी द्वारा एक मूक-बधिर प्लेयर के सपने को सच करने की अनोखी कोशिश दिखाया गया है।
इसके साथ ही 'चक दे! इंडिया' में एक डिसिप्लिन कोच किस तरह से अनुशासन और एकता का सबक पढ़ाते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाता है, वह बेहद प्रेरणादायक है।
आमिर खान की '3 इडियट्स' जैसी फिल्में मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए यह समझाने की कोशिश करती हैं कि ज्ञान का सही उपयोग केवल नंबर लाने में नहीं बल्कि समझ बढ़ाने में है।
वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' की कहानियां यह दर्शाती हैं कि शारीरिक बाधाएं कभी भी किसी शिक्षक के हौसले को डिगा नहीं सकती हैं।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल