शिफॉन साड़ी (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Saree Fashion Tips: शादी की हर रस्म में लगना है बला की खूबसूरत, तो इन शिफॉन साड़ियों को करें स्टाइल

Chiffon Saree Styling: शिफॉन की साड़ियां बेहद हल्की और आरामदायक होती है। इसे स्टाइल करना और मैनेज करना बहुत आसान है। अगर आप भी साड़ियों की शौकीन है, तो इस बार गर्मी में शिफॉन साड़ी जरूर ट्राई करें।

रीता राय सागर
अगर आपको सिंपल और सोबर लुक चाहिए तो प्लेन शिफॉन साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी में तो कोई वर्क है और न ही कोई प्रिंट फिर भी ये काफी एफर्टलेस लुक देगा। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग और पोनीटेल या नीट हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा। (सोर्स- सोशल मीडिया)
शिफॉन के साथ बांधनी का कॉम्बिनेशन आपको ट्रेडिशनल लुक देगा। इस तरह की साड़ियां पूजा-पाठ के लिए बेस्ट है। इसमें गोटा पट्टी का वर्क ज्वेलरी की जरूरत को कम देता है। कम ज्वेलरी स्टाइलिंग से साड़ी फोकस में बनी रहेगी और आप स्टाइल में।
आजकल कटवर्क की साड़ियों का चलन बढ़ गया है। आरी कटवर्क डुअल कलर की साड़ियों पर डिफरेंट लुक देता है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मॉव, पिंक, येलो और लाइट ब्लू कलर परफेक्ट रहेगी।
शिफॉन और बनारसी साड़ी आजकल बेहद ट्रेंडिंग है। शिफॉन फ्रैब्रिक पर बनारसी पैटर्न लाइटवेट तो होती है, लेकिन हैवी लुक देती है। ऐसी साड़ियों के साथ पर्ल ज्वेलरी एक शाही लुक देगी।
शिफॉन की साड़ी में पतली सी थ्रेड वर्क इसे हैवी लुक देगा। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी और खुले बाल बेहद आकर्षक लगेंगे।
गर्मियों के मौसम में शादी या पूजा-पाठ के लिए अगर आपको हल्की और स्टाइलिश साड़ी चाहिए, तो फ्लोरल शिफॉन की साड़ी बढ़िया ऑप्शन है। इसे अपनी पसंद की ब्लाउज और मिनिमल मेकअप व ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। यह बिल्कुल एफर्टलेस लुक देगा।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी