सिंदूर खेला फोटो.सोशल मीडिया
बंगाल की दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला एक खास रस्म है। विजयादशमी के दिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।इस रस्म में महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करके उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करती हैं। इसे देवी के आशीर्वाद की कामना से भी जोड़ा जाता है।महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। यह रस्म सामूहिक उत्सव और आपसी जुड़ाव का भी प्रतीक है।सिंदूर खेला आमतौर पर विजयादशमी के दिन यानी मां की विदाई के दिन होता है। यह दुर्गा पूजा के समापन और मां दुर्गा की विदाई से जुड़ी परंपरा है।परंपरागत रूप से सिंदूर खेला में विवाहित महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है। हालांकि, आज अलग-अलग आयोजनों में कुंवारी स्त्रियां भी सिंदूर खेला में भाग लेती है। यह रस्म आस्था, सामूहिक उत्सव और मां दुर्गा को विदाई देने की भावनाओं से जुड़ी है। इसके साथ बंगाल की सांस्कृतिक पहचान भी जुड़ी हुई है।