सिल्वर ज्वेलरी (फोटो. सोशल मीडिया)  
फोटो

Silver Jewellery Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट

Silver Jewelry Trend: महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा है ज्वेलरी। जिसे पहनना महिलाओं को पसंद होता है और साथ ही इससे उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है।

रीता राय सागर
सिल्वर ज्वैलरी अपने डिजाइन और क्राफ्ट्समेनशिप से पहनावे में एथनिक और सांस्कृतिक टच जोड़ती हैं। चाहे आप किसी फैमिली फंक्शन में भाग ले रहे हों या किसी ग्लैमरस हॉलिडे पार्टी में, यह बेहद डिफाइन लुक देगी।
अगर आप भी लीक से हटकर फैशन की शौकीन हैं, तो ईविल आई यानी नज़र बट्टू वाली जूलरी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। खासतौर से ये जूलरी लड़कियों को बहुत पसंद आती है। ईविल आई वाले नेकलेस, एंकलेट, ईयरिंग्स, ब्रेसलेट सब कुछ मिलता है। आप जो चाहें वो इस डिजाइन में ले सकते हैं।
अगर आप वेस्टर्न लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो शार्ट्स और टॉप के साथ सिल्वर चोकर को ट्राई करें। शार्ट्स के साथ सिल्वर चूड़ियां काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह से आप वेस्टर्न आउटफिट को भी काफी कूल लुक दे सकती हैं।
सफेद रंग के आउटफिट के साथ सिल्वर ज्वेलरी परफेक्ट मैच होती है। सफेद के साथ सिल्वर कलर की फंकी स्टाइल नेकपीस बेहद खूबसूरत लगती है। आप मौके के हिसाब से सिल्वर चूड़ियों को भी शामिल कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देंगे।
सिल्वर ज्वेलरी को इंडो वेस्टर्न से लेकर देसी लुक हर किसी के साथ इसे पेयर किया जा सकता है। आप कुर्ते के साथ सिल्वर स्टड को मैच कर सकते हैं। लाइट शेड के सिल्क पैटर्न वाले कुर्ते के साथ सिल्वर ज्वेलरी अच्छी लगती है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए