साड़ी स्टाइलिंग फोटो.सोशल मीडिया
कम हाइट वाली महिलाओं पर बहुत चौड़ा बॉर्डर शरीर को विजुअली चौड़ा दिखाता है, जिससे हाइट और छोटी दिखाई देती है। इसके बजाय पतले, छोटे या सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी चुनें। इससे साड़ी का लुक ज्यादा स्ट्रीमलाइन नजर आता है।साड़ी और ब्लाउज के रंग में बहुत ज्यादा कंट्रास्ट न रखते हुए दोनों का रंग एक ही हो, तो मोनोक्रोम लुक क्रिएट होता है। इससे शरीर में एक समान विजुअल लाइन बनती है, जो आपके ओवरऑल लुक को लंबा दिखाता है। साड़ी की लंबाई और उसे बांधने का तरीका भी पूरे लुक को बदल देता है। कमर पर साड़ी को बहुत नीचे बांधने के बजाय अपनी वेस्टलाइन से थोड़ा ऊंचा बांधें। इससे पैरों की लंबाई ज्यादा नजर आती है और बॉडी प्रोपोर्शन बैलेंस लगता है। बहुत ढीला या जरूरत से ज्यादा लंबा ब्लाउज साड़ी के साथ आपकी हाइट को कम दिखा सकता है। इसलिए साड़ी के साथ अच्छी फिटिंग वाली ब्लाउज चुनें। वेस्ट की लंबाई तक की ब्लाउज और कंधे से सही फिंटिंग आपको ज्यादा स्ट्रकचर्ड और लंबा लुक क्रिएट करने में मदद करता है। बहुत बड़े और फैले हुए प्रिंट की जगह छोटे और वर्टिकल प्रिंट वाली साड़ी बेहतर है। लंबी लइन और छोटे-छोटे डिजाइन वाली साड़ी ट्राई करें। खासकर अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो ऐसी साड़ी का ही चुनाव करें। कम हाइट वालों के लिए फुटवियर का रोल अधिक बढ़ जाता है। साड़ी के रंग से मिलता-जुलता हील या न्यूड पंप्स का चयन आपके पूरे लुक में इल्यूजन क्रिएट करता है।