शिल्पा शिंदे और राहिल आजम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
फोटो

प्यार, ब्रेकअप और खामोशी... दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा

Shilpa Shinde Rahil Azam Relationship: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और एक्टर राहिल आजम के पुराने रिश्तों को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है। और कुछ ऐसी बातें कही हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यति सिंह
छोटे पर्दे के जाने-माने नाम राहिल आजम से जब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे संग उनके पुराने लिंक-अप को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो राहिल खान ने बेहद दार्शनिक और मजाकिया लहजे में जवाब दिया।
राहिल आजम ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में काम करते हुए उनके कई जन्म हो चुके हैं। वे वर्तमान में जिस जिंदगी को जी रहे हैं, सिर्फ उसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अगर कोई उनसे बहुत पुराने या पिछले जन्मों जैसी पुरानी बातों के बारे में पूछेगा, तो उन्हें कुछ भी याद नहीं रहने वाला है।
राहिल आजम ने हंसते हुए स्वीकार किया कि वे दिखने में काफी आकर्षक और हैंडसम हैं, जिसके कारण उनकी एक मजबूत पर्सनैलिटी बनती है। ऐसे में अगर कोई उनकी तरफ आकर्षित होता है या उन पर फिदा होता है, तो इसमें कोई बहुत बड़ी या हैरान करने वाली बात नहीं होनी चाहिए।
एक ही इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स साथ करने के बाद आखिर वे शिल्पा शिंदे के कॉन्टेक्ट में क्यों नहीं हैं, इस बात का जवाब भी राहिल ने बेहद सादगी से दिया। उन्होंने साफ किया कि वे काम और निजी जिंदगी को बिल्कुल अलग रखते हैं। जैसे ही सेट पर शूटिंग का काम खत्म होता है, वे सीधे अपने घर लौट आते हैं।
राहिल आजम ने अपने लंबे करियर में हातिम, सीआईडी, तू आशिकी और मैडम सर जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से हातिम के किरदार ने उन्हें घर-घर में एक खास पहचान दिलाई थी।

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द