विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मनाया जश्न (सौजन्य-IANS)
विराट कोहली ने मशहूर अभिनेत्री और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जीत का जमकर जश्न मनाया।विराट कोहली जश्न के दौरान अनुष्का शर्मा का हाथ पकड़े दिखाई दिए। उन्होंने अनुष्का के साथ पूरे स्टेडिय ग्राउंड का चक्कर भी लगाया।आरसीबी के जश्न में बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। अनुष्का शर्मा मैदान में टीम के खिलाड़ियों के साथ डांस करती नजर आई। उनकी इस अदा को आरसीबी फैंस ने खूब पसंद किया।अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली और आरसीबी के आईपीएल फाइनल 2026 की ट्रॉफी जीतने का भरपूर लुत्फ उठाया। आरसीबी टीम और उनकी फैमिली के साथ ग्रुप फोटो में भी नजर आईं।चैंपियन बनने के बाद विराट और अनुष्का ने खूब जश्न मनाया। यहां तक की ड्रेसिंग रूम में भी ढोल की थाप पर अपनी टीम के साथ दोनों थिरकते हुए नजर आए।आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते आरसीबी गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही।