रणबीर कपूर और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। उनके दमदार व्यक्तित्व को इस भूमिका के लिए खास माना जा रहा है।टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। लक्ष्मण भगवान राम के छोटे भाई और उनके सबसे बड़े सहयोगियों में से एक हैं।रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।एक्ट्रेस लारा दत्ता रानी कैकेयी का रोल निभाएंगी। रामायण की कहानी में कैकेयी का फैसला भगवान राम के वनवास की वजह बनता है।रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी। रामायण की घटनाओं में इस किरदार की महत्वपूर्ण भूमिका है।काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। मंदोदरी लंकापति रावण की पत्नी हैं।अनुपम खेर जटायु के रोल को अपनी आवाज देंगे। माता सीता के अपहरण के दौरान जटायु का साहस और बलिदान कहानी का भावुक प्रसंग है।