रजनीकांत  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

170 फिल्में करने के बाद भी सुपरस्टार रजनीकांत की आंखें हो जाती हैं नम, बस कंडक्टर की नौकरी को करते हैं याद...

Rajinikanth Struggle Story: सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्टिंग की दुनिया में सक्सेस के अनगिनत चैप्टर लिखे हैं, लेकिन 75 साल की उम्र में भी खुद को एक साधारण बस कंडक्टर ही मानते हैं।

यति सिंह
पॉपुलर एक्टर रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जेलर 2' को लेकर खासी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर उन्होंने अपने जीवन के उस दौर को याद किया जब वे सिनेमा में आने से कोसों दूर थे।
सुपरस्टार ने उन दिनों को याद किया जब वे बस कंडक्टर की नौकरी किया करते थे। उनका यह बयान इस बात का सबूत है कि शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी एक सच्चा इंसान अपनी पुरानी जड़ों और संघर्षों को नहीं भूलता है।
फिल्मों में कदम रखने से पहले गुजारे गए वे 5 साल रजनीकांत के दिल के सबसे पास हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन कंडक्टर के रूप में बिताया गया वह समय उनके लिए सबसे कीमती था।
एक्टर रंजनीकात ने बताया कि आज जब वे कभी बेंगलुरु जाते हैं और अपनी पुरानी बस या खाकी वर्दी को देखते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इतनी बड़ी स्टारडम हासिल करने के बाद वे खुद को उस बड़ी छवि से पूरी तरह जोड़ नहीं पाते हैं।
उन्होंने अपने 170 से ज्यादा फिल्मों के शानदार करियर का श्रेय पूरी तरह से अपने चाहने वालों को दिया है। उनका मानना है कि उनके फैंस का अटूट सपोर्ट और प्यार की बदौलत आज बड़े प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं।
वहीं इस बात से अलग रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी।

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार