ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा फिल्मों और सीरीज का फुल डोज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

दशहरे के बाद क्या देखें? घर बैठे ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा फिल्मों और सीरीज का फुल डोज

Movies and OTT Releases This Week: दशहरा पर्व के फौरन बाद इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तय है।

यति सिंह
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गजब रात में जाने-माने एक्टर मनोज बाजपेयी एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे।
जियो हॉटस्टार की सफल सीरीज द लेजेंड ऑफ हनुमान अपने 7वें सीजन के साथ लौट रही है। यह सीरीज ओटीटी पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
प्राइम वीडियो पर मुंबई की कहानी पर बनी 4 दोस्तों की कहानी वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
भारत की पहली महिला पेशेवर सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सुमो दीदी भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
1980 के दशक के हैदराबाद पर आधारित द पैराडाइस यह दमदार तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसमें एक्टर नानी ने 'जडाल' का रोल निभाया है और राघव जुयाल भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 22 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
नेटफ्लिक्स पर आने वाली तमिल ड्रामा फिल्म डोरोथी 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की एक गहरी कहानी लेकर आ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को छूती है।
साथ ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर कोरियाई ड्रामा और सर्वाइवल कुकिंग प्रतियोगिताओं जैसे फाइनल टेबल और भेष बदलकर प्यार के नए सीजन भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम करने के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा एनिमल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली टर्टल वॉकर फिल्म समुद्री कछुओं के संरक्षण के लिए समर्पित सतीश भास्कर के प्रेरणादायक कामों का एक खूबसूरत दस्तावेज पेश करती है, जो नेचर लवर्स को जरूर पसंद आएगी।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार