‘डोंट बी शाय’, ‘हुंकार: द रोर’ समेत 6 फिल्मों ने OTT पर दी दस्तक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

OTT New Releases: ‘डोंट बी शाय’, ‘हुंकार: द रोर’ समेत 6 फिल्मों ने OTT पर दी दस्तक, देखें पूरी लिस्ट

OTT Releases 25 September 2026: इस हफ्ते ओटीटी पर नया रोमांच देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर क्राइम थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर 6 नई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं।

यति सिंह
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी फिल्म 'डोंट बी शाई' जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
जियोहॉटस्टार पर कोर्टरूम क्राइम थ्रिलर सीरीज 'हुंकार: द रोअर' भी आ चुकी है, जिसमें अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं।
साउथ सिनेमा के प्रशंसकों के लिए जियोहॉटस्टार पर कन्नड़ क्राइम ड्रामा फिल्म 'मैंगो पच्चा' स्ट्रीम हुई है। विवेक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से संचित संजीव ने डेब्यू किया है।
पारिवारिक और कॉमेडी के शौकीनों के लिए जी5 पर 'बकैती का दूसरा सीजन' दस्तक दे चुका है। राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा स्टारर इस सीरीज में कटारिया फैमिली के दोनों धड़ों के एक ही छत के नीचे आने के बाद आर्थिक समस्याओं का मजेदार ड्रामा देखने को मिलता है।
हॉलीवुड प्रेमियों के लिए नेटफ्लिक्स पर 2 बड़ी रिलीज आई हैं। पहली है साइकोलॉजिकल ट्रू-क्राइम ड्रामा फिल्म 'अनाबॉम्बर', जिसका डायरेक्शन यानुस मेट्ज़ ने किया है।
दूसरी बड़ी रिलीज स्पैनिश पीरियड मिस्ट्री मिनीसीरीज 'द फाइनल प्रॉब्लम' है। अर्तुरो पेरेज़-रेवेर्ते के उपन्यास पर आधारित और फ़ेलिक्स विस्कारेट द्वारा निर्देशित इस 6-एपिसोड की सीरीज में 1959 के दौर में एक अलग-थलग पड़े आईलैंड के होटल में हुई संदिग्ध हत्या की गुत्थी सुलझाने का रोमांच दिखाया गया है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव