घर बैठे देखें ओटीटी पर ये नई फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इस हफ्ते की सबसे बड़ी और फेमस रिलीज परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' मानी जा रही है। इस फिल्म में परिणीति एक निडर युवा पत्रकार का रोल निभाती नजर आएंगी। बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने के बाद तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'मंदादि' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। सूरी और सुहास की दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म 8 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 5 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर एनीमेटेड सीरीज 'सुपर बूमी' का नया सीजन शुरू हो चुका है। यह सीरीज बूमी और उसके दोस्तों के एक ऐसे वर्चुअल गेमिंग वर्ल्ड की कहानी दिखाती है, जहां उन्हें हर कदम पर नए एडवेंचर्स से जूझना होता है। इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है। 09 अक्टूबर से आवारापन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। बिलो कनाडाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 08 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। जोश हार्टनेट, मैकेंजी डेविस और चार्ली हीटन की यह सीरीज समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित है।टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट को 09 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसकी कहानी एक बड़े बिजनेसमैन घराने के वारिस की है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा है। उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है।एनिमल्स यह एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बेन अफ्लेक डायरेक्टिड 'एनिमल्स' 09 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अभिनेता अफ्लेक, केरी वाशिंगटन, जिलियन एंडरसन, एड्रियाना पाज और लुइस गेरार्डो मेंडेज अहम भूमिका में हैं।