सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स पर आएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स पर आएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज... जानें लिस्ट

Netflix New Releases: सितंबर के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर 1 से 4 सितंबर के बीच 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें थ्रिलर 'गांधारी' और कॉमेडी से भरपूर 'धमाल 4' शामिल हैं।

यति सिंह
सितंबर के पहले ही दिन अनटोल्ड रेगन ब्रेकिंग बैडली नाम की डॉक्यूमेंट्री दस्तक दे रही है, जिसमें 2024 ओलंपिक में अपने परफॉर्मेंस से चर्चा में आईं ब्रेकडांसर रेचल रेगन की पूरी जर्नी दिखाई गई है।
जेरेड फ्राइड द फैमिली प्लान भी इसी हफ्ते रिलीज होगी, जिसमें जेरेड फ्राइड मजेदार अंदाज में फैमिली रिलेशन पर चुटकी लेते दिखेंगे।
हफ्ते के बीच में यानी 3 सितंबर को एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी भी दिखाई देगी। इस थ्रिलर फिल्म में एक मां अपनी किडनैप बेटी को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक गुजरती हुई नजर आती है।
हफ्ते के बीच में ही एक्शन और थ्रिलर से भरपूर द जेंटलमैन का दूसरा सीजन भी स्ट्रीम होगा, जो अपनी विरासत के रहस्यों को दुबारा ओटीटी पर दिखाएगा।
4 सितंबर को ओटीटी पर बड़ा वीकेंड धमाका होने जा रहा है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 इसी दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
इसी हफ्ते कोरियन फिल्म कोरियन कंकराजू, 1991 के अनसुलझे मामलों पर बनी इन्वेस्टिगेशन डॉक्यूमेंट्री टीनएज वेस्टलैंड और सोशल मीडिया स्टार एलेक्स अर्ल की लाइफस्टाइल पर आधारित भी रिलीज होने जा रही है।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार