गरबा लुक फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Old Saree Garba Look: मम्मी की पुरानी साड़ी से बनाएं 5 स्टाइलिश गरबा लुक, बिना 1 रुपया खर्च किए दिखें सबसे अलग

Garba Look From Old Saree: पुरानी साड़ी से बिना पैसे खर्च किए बनाएं 5 स्टाइलिश गरबा लुक। लहंगा स्टाइल ड्रेप से लेकर धोती फ्यूजन और डबल-पल्लू लुक तक, जानें साड़ी को नए अंदाज में पहनने के आसान तरीके।

रीता राय सागर
मम्मी की पुरानी बनारसी या सिल्क साड़ी को पेटीकोट के ऊपर घेरदार अंदाज में ड्रेप करके लहंगा लुक पाएं। पल्लू को ब्लाउज के साथ स्टाइल करें और कमरबंद, झुमकों व चूड़ियों से गरबा लुक को पूरा करें।
हल्की कॉटन या चंदेरी साड़ी को धोती स्टाइल में ड्रेप करके ऐसा फ्यूजन लुक बनाएं, जिसमें गरबा करते समय मूवमेंट आसान रहे। इसके साथ फिटेड ब्लाउज या क्रॉप टॉप पहनें और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से लुक को खास बनाएं।
जॉर्जेट या ऑर्गेंजा साड़ी को कंधों पर केप की तरह ड्रेप करें, ताकि उसका खूबसूरत बॉर्डर और पल्लू आपके लुक को रॉयल टच देगा। इसे प्लेन टॉप, फिटेड पैंट और बेल्ट के साथ पहनकर मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं।
अपनी सादी स्कर्ट और ब्लाउज को मम्मी की पुरानी साड़ी के पल्लू से नया अंदाज दें। साड़ी को कमर पर ड्रेप करके कंधे पर पल्लू लें, जिससे बिना नया आउटफिट खरीदे ही आपका लुक फेस्टिव और आकर्षक बन जाएगा।
अपनी एक साड़ी के साथ मम्मी की दूसरी साड़ी को कॉन्ट्रास्टिंग पल्लू की तरह ड्रेप करें। इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहनें, ताकि साड़ियों का रंग और ड्रेप खास तौर पर उभरकर आए।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग