नारली भात फोटो.सोशल मीडिया
नारियल, गुड़ और चावल से बनने वाला नारली भात महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाइयों में शामिल है। नारली पूर्णिमा पर इसे घर पर जरूर बनाएं।नारली भात बनाने के लिए चावल, ताजा कसा हुआ नारियल और गुड़ इसकी मुख्य सामग्री होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए घी, इलायची, काजू, किशमिश, लौंग, दालचीनी और थोड़ा केसर भी लें।पहले चावल को भिगोकर रखें। चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर चावल अलग रख दें।अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लौंग, दालचीनी और इलायची डालें। अब चावल डालकर हल्का भूनें। पानी, केसर और थोड़ा नमक डालकर चावल को पकने दें।दूसरी कड़ाही में थोड़ा घी डालकर काजू और किशमिश भूनें। अब इसमें कसा हुआ नारियल और गुड़ डालें। धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक गुड़ अच्छी तरह पिघल न जाए।पके हुए चावल में तैयार नारियल और गुड़ का मिश्रण डालें। इसे धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि चावल के दाने टूटें नहीं। अब इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें।ऊपर से काजू, किशमिश और थोड़ा नारियल डालकर सजाएं। गर्म या ठंडा, दोनों तरह से नारली भात का स्वाद अच्छा लगता है। नारली पूर्णिमा पर परिवार के साथ इसका आनंद लें।