वट सावित्री व्रत के लिए लाल साड़ियां (सौ. सोशल मीडिया)
यदि आप इस साल बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो सिल्क साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसे टेंपल ज्वेलरी, मांगटिका, बिंदी और गजरे के साथ पेयर करके आप गजब लगेंगी। तीज-त्योहार पर साड़ी एक ट्रेडिशनल लुक देती है। सुर्ख लाल रंग की इस साड़ी को आप अपने टेस्ट के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। लाल गुलाब इस साड़ी में एक स्टाइल-ऐड ऑन का काम कर रहा है।इस बार आपके लिए जेनेलिया देशमुख का यह स्टाइल परफेक्ट और अलग हो सकता है। गर्मी को देखते हुए इस लाइट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में आप कंफर्टेबल के साथ-साथ खूबसूरत भी लगेंगी। अगर इस बार व्रत के लिए आप कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो तारा सुतारिया का स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। रेड नेट की साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज औऱ स्टेटमेंट ईयरिरंग पूरे लुक को आकर्षक बना देगा।वट सावित्री के मौके पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो उसे श्रेया सरन की तरह स्टाइल कर सकती है। ब्लाउज का अलग डिजाइन आपके लुक को और अधिक स्टाइलिश और अलग बना देगा।