दिवाली पर बनाएं लेटेस्ट रंगोेली डिजाइन (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

दिवाली पर घर के आंगन में बनाएं ये 8 प्रकार की लेटेस्ट रंगोली, डिजाइन देखकर लोग कहेंगे वाह क्या बात

दीवाली का त्योहार आने के लिए जहां पर कुछ दिन ही शेष बचें है पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार में तरह-तरह की रंगोली मनाई जाती है।

दीपिका पाल
Diwali 2024 Rangoli Designs:दीवाली का त्योहार आने के लिए जहां पर कुछ दिन ही शेष बचें है वहीं पर त्योहार को मनाने के लिए तैयारियों का दौर शुरु हो गया है। दीवाली के त्योहार पर कई तरह की रंगोलियां मनाई जाती है जिससे घर आंगन चमक उठता है। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार में तरह-तरह की रंगोली मनाई जाती है इसके लिए ही आप यहां बताई जा रही रंगोली आप बना सकते है।
रंगोली विद दीया- अगर आप दीवाली के मौके पर घर के आंगन पर कुछ लेटेस्ट बनाने वाली है तो राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं. इसे डिजाइन देने के लिए इयरबड का इस्तेमाल करें और उसके आजू-बाजू दीये रखें।
सिंपल रेड एंड वाइट रंगोली- इस दीवाली पर आप सिंपल रंगोली बनाने वाले हैं तो इसके लिए सफेद और लाल रंग का इस्तेमाल करते हुए क्रिस क्रॉस पैटर्न की राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं.
फ्लावर डिजाइन राउंड शेप रंगोली- यहां पर लेटेस्ट डिजाइन में आप घर के आंगन में सफेद, लाल और हरे रंग का इस्तेमाल करते हुए इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते है।
राउंड शेप भरी हुई रंगोली डिजाइन- इस दिवाली पर आप रंगोली बनाने का सोच रहे हैं तो, इस तरीके की मल्टी कलर रंगोली भी अपने घर के आंगन में डाल सकते हैं।
फूलों वाली रंगोली- दीवाली पर रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप लक्ष्मी जी के पैरों का डिजाइन बनाकर इसके आजू-बाजू फ्लावर की रंगोली बनाएं और एंड कॉर्नर पर सफेद रंग से डॉट बनाएं और बीच में दीये रखें।
हाफ राउंड रंगोली डिजाइन- इस तरह की डिजाइन में कई घरों में देखने के लिए मिलती है इसमें मोर की डिजाइन बनाकर एक तरफ ट्रेंडी डिजाइन दे सकते हैं और दूसरी तरफ राउंड शेप में खूबसूरत सी बेलनुमा डिजाइन भी बना सकते हैं।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी