माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

गुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल

Madhuri Dixit Pink Saree Look: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने गुलाबी साड़ी में पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं। इस फेमस कपल ने अपने सादगी भरे अंदाज से लाखों फैंस का दिल जीत लिया है।

यति सिंह
हाल ही की तस्वीरों में माधुरी दीक्षित चमकीले गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए बेहद हसीन नजर आ रही हैं। पारंपरिक परिधान में सजीं धक-धक गर्ल का यह एलिगेंट लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
इस पूरे फोटोशूट का सबसे प्यारा हिस्सा वह तस्वीर है जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में माधुरी अपने पति डॉ. श्रीराम नेने को पीछे से प्यार से गले लगाती दिखाई दे रही हैं।
इन खास पलों को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा कि कुछ यादें इसलिए बहुत खास बन जाती हैं क्योंकि हम उन्हें अपने किसी बहुत करीबी के साथ शेयर करते हैं। उनके इस भावुक और प्यारे संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है।
अगर बात करें उनके काम की, तो माधुरी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डार्क क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने रेखा नाम की एक मध्यमवर्गीय मां का शानदार रोल निभाया है।
फिल्म की कहानी में माधुरी अपनी बेटियों के साथ मिलकर मुश्किल हालातों का सामना करती है। फिल्म में रवि किशन, तृप्ति डिमरी और गीतांजलि कुलकर्णी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी काम किया है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO