टैटू डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)
शिवलिंग टैटू- शिवलिंग डिजाइन के टैटू को बड़ा या छोटा अपने हिसाब से कस्टमाइज कराया जा सकता है। इसे बाजू पर बनवाना अधिक आकर्षक लगेगा। शिवलिंग के साथ श्लोक को भी गुदवाया जा सकता है। त्रिपुंड टैटू डिजाइन- शिव भक्तों के बीच त्रिपुंड टैटू भी काफी पसंद किया जाता है। कलाई, हाथ के पीछे या गर्दन पर इसे बनवाया जा सकता है। कई लोग इसे उंगलियों पर भी बनवाना पसंद करते हैं। त्रिपुंड टैटू में ब्लू, रेड या ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है। डमरू डिजाइन टैटू- अगर आप छोटा टैटू डिजाइन ढुंढ रही हैं, तो डमरू भी बनवा सकती हैं। हाथ की कलाई या एंकल पर यह डिजाइन बहुत सुंदर लगता है। पहली बार टैटू बनवाने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दिखने में यह काफी क्लासी लगता है। थर्ड आई टैटू- अगर आप कुछ अलग चाहती हैं, तो भोले बाबा की तीसरी आंख वाली टैटू भी बनवा सकती हैं। महिलाओं के बीच यह टैटू काफी पसंद किया जा रहा है। इस सिंबल को जागरूकता और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक माना जाता है। यह आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। थर्ड आई को कंठ व कलाई पर बनवाया जा सकता है। ऊँ नम: शिवाय- यह डिजाइन शिव भक्तों के लिए सबसे खास है। ॐ अक्षर भगवान शिव से जुड़ा है, इसलिए केवल ॐ बनवाना भी काफी है। इसमें मंत्र के साथ कई लोग त्रिशूल या डमरू भी बनवाते हैं। ज्यादातर लोग इसे कंधे, बाजू या कॉलर बोन के पास बनवाना पसंद करते हैं। अगर आप मिनिमल लुक चाहते हैं, तो केवल ऊँ बनाना भी काफी रहेगा। त्रिशूल टैटू डिजाइन- भगवान शिव का त्रिशूल सबसे अधिक बनवाया जाने वाला टैटू डिजाइन है। त्रिशुल शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। यह डिजाइन पुरुषों और महिलाओं दोनों के हाथों पर खूब जंचता है। इसे आप हाथों पर, उंगलियों पर और बाजू पर या फिर बिहाइंड द नेक भी बनवा सकती हैं। ब्लैक इंक में बना त्रिशूल टैटू काफी क्लासी और ट्रेंडिंग लुक देता है।