लोहड़ी की 5 पारंपरिक चीजें (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

लोहड़ी पर खास है ये 5 पारंपरिक हेल्दी चीजें, जो बढ़ाती है स्वाद और सेहत को देती है मजबूती

Lohri Traditional Foods: यह पर्व नई शुरुआत, अच्छी फसल और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। इस मौके पर खास चीजों का महत्व होता है। लोहड़ी पर गजक से लेकर पिन्नी तक बनाई जाती है।

दीपिका पाल
Lohri Traditional Food Latest: हर साल की तरह 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाया जाने वाला है यह सिख समुदाय का सबसे खास पर्व है जो खुशी, परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह पर्व नई शुरुआत, अच्छी फसल और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। इस मौके पर खास चीजों का महत्व होता है। लोहड़ी पर गजक से लेकर पिन्नी तक बनाई जाती है। भलें ही चीजें लोहड़ी के लिए खास हो लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
गजक का महत्व लोहड़ी के मौके पर खास होता है। तिल और गुड़ से बनी गजक काफी पसंद की जाती है तो वहीं पर तिल और गुड़ का मेल एक साथ होना सेहत को फायदा दिलाता है। गजक स्वाद के साथ ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें शामिल गुड़ होने की वजह से इसे डायबिटीज वाले लोग सीमित मात्रा में ही खाएं।
लोहड़ी के मौके पर रेवड़ी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इस रेवड़ी में शामिल तिल और गुड़ का इस्तेमाल शरीर को गर्म रखने के साथ ही एनर्जी भी देती है और ठंड में इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
लोहड़ी में भूनी मूंगफली बेहद खास होती है इसका सेवन करने से प्रोटीन भरपूर रूप से मिलता है। मांसपेशियों की मजबूती और वजन घटाने के लिए आप भूनी मूंगफली का सेवन कर सकते है। हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखती है और शरीर को गर्म रखती है।
सर्दियों के मौसम में आप घी, आटा, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ से बनी पिन्नी खाना सही होता है। पिन्नी के सेवन से शरीर में एनर्जी आती है तो वहीं पर कमजोरी दूर होती है। जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे वजन बढ़ने की भी टेंशन नहीं रहती है।
लोहड़ी में पॉपकॉर्न का महत्व होता है यह चीज भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर से भरपूर पॉपकॉर्न पाचन को बेहतर बनाता है और कम कैलोरी होने की वजह से वजन को भी नहीं बढ़ाता है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें