स्वामी विवेकानंद के विचार (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको... आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर जानिए स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल वचन

आज देशभर में युवाओं के महान आदर्श और मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद की जयंती है इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। युवाओं के बीच सबसे खास विवेकानंद जी की बातें आज भी हर युवा के जीवन में बेहद खास है।

दीपिका पाल
National Youth Day 2025: आज देशभर में युवाओं के महान आदर्श और मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद की जयंती है इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। युवाओं के बीच सबसे खास विवेकानंद जी की बातें आज भी हर युवा के जीवन में बेहद खास है। देश के हर युवा को स्वामी विवेकानंद जी के इन विचारों के बारे में जानना चाहिए।
महान प्रेरक स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता के प्रतीक थे। उनका जीवन और उनके विचार पूरी दुनिया में प्रेरणा का स्रोत बन गए यहां पर उन्होंने भारतीय दर्शन, वेदांत और योग को पश्चिमी देशों में प्रस्तुत किया और भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।
बताया जाता है कि, उन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में हुई विश्व धर्म सभा को संबोधित किया और अपने ओजस्वी भाषण से हर किसी को प्रभावित किया। युवाओं को हर कदम पर हिम्मत देने वाले स्वामी विवेकानंद जी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और खुद पर विश्वास जगाने की प्रेरणा देते है।
स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को शिक्षा का महत्व,कर्मयोग का सिद्धांत सिखाया। महान प्रेरक विवेकानंद जी के विचार युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर उनके संदेश को युवाओं तक पहुंचाकर सत्कर्म के लिए प्रेरित किया जाता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM