सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का! 'किक' के 12 साल पर याद करें सलमान-जैकलीन के बेस्ट मोमेंट्स

Kick Completes 12 Years: सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की सुपरहिट फिल्म किक के 12 साल पूरे हो चुके हैं, जिसके आइकॉनिक ऑनस्क्रीन मोमेंट्स और शानदार केमिस्ट्री आज भी लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

यति सिंह
फिल्म के सबसे मजेदार पलों में से एक वह सीन है जब सलमान खान का किरदार अपनी अजीब और अनोखी लाइफ थ्योरी शेयर करता है। इस दौरान जैकलीन अपनी हंसी पर बिल्कुल काबू नहीं रख पाती हैं और उनका स्वाभाविक ठहाका कैमरे में कैद हो जाता है।
मंदिर जाने के लिए बैलगाड़ी पर सवारी करने वाला यह दृश्य सादगी और रोमांस का बेहतरीन नमूना है। इस पूरे सीन में कोई भारी-भरकम डायलॉग नहीं हैं, बल्कि केवल शांत बातचीत और एक-दूसरे की तरफ देखने का प्यारा अंदाज है।
फिल्म का एक सबसे इमोशनल मोड़ तब आता है जब लंबे समय बाद शायना की मुलाकात दोबारा देवी से होती है। हालांकि, देवी जानबूझकर उसे पहचानने से साफ इनकार कर देता है। इस सीन में जैकलीन ने अपने किरदार के अंदर छिपी दुविधा और दिल टूटने के दर्द को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।
फिल्म का सुपरहिट गाना हैंगओवर सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं था, बल्कि वह दो प्रेमियों के बीच पनपते अहसासों का एक खूबसूरत जरिया बन गया। इस गाने में हल्की मुस्कान और आंखों ही आंखों में की गई बातों के जरिए दोनों कलाकारों ने बेहद कोमल और सच्चा रोमांस पेश किया।
इस फिल्म में भी कुछ ऐसा देखने को मिला। जिसमें ट्रेन के डिब्बे में अचानक हुई उनकी पहली मुलाकात ने दर्शकों का ध्यान फौरन अपनी ओर खींच लिया। एक तरफ सलमान खान का बेफिक्र अंदाज था, तो दूसरी तरफ जैकलीन की दिलकश अदाएं थीं।
सलमान और जैकलीन के बीच हुई चुलबुली नोकझोंक ने ऑनस्क्रीन पर ऐसी चिंगारी पैदा की, जिसने बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक की नींव रख दी।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम