कंगना रानौत फोटो.सोशल मीडिया
रक्षाबंधन के लिए कंगना ने गहरे नीले रंग की बांधनी साड़ी चुनी, जिस पर सफेद ज्योमेट्रिकल पैटर्न नजर आ रहा है। नीले-हरे और हल्के सुनहरे बॉर्डर ने साड़ी को और खूबसूरत बना दिया। इस खूबसूरत नीले रंग की साड़ी के साथ कंगना ने देशी स्टाइल का ही ब्लाउज पहना है, जो इसे पारंपरिक पूजा का लुक देता है। कंगना ने ब्लाउज को बेहद सिंपल और लंबी बाजू में रखा है। जिसकी सादगी पूरे लुक को बैलेंस करती है। बिना ज्यादा डिजाइन के यह ब्लाउज साड़ी के प्रिंट को ही लाइमलाइट में रखता है।कंगना ने साड़ी के साथ लेयर्ड मोतियों की माला पहनी, जो उनके पारंपरिक लुक को रॉयल टच दे रही है। अगर आप भी साड़ी में एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मोतियों की माला एक शानदार विकल्प हो सकती है। हल्की पारंपरिक ज्वेलरी और चूड़ियों के साथ यह नेकपीस बेहद खूबसूरत लग रहा है।कंगना के लुक में सबसे छोटी लेकिन सबसे खास डिटेल उनकी लाल बिंदी है। माथे पर लगी यह पारंपरिक बिंदी नीली साड़ी के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट कर रही है।कंगना के खुले घुंघराले बालों के साथ उनका यह अंदाज सादगी और पारंपरिक खूबसूरती का अच्छा बैलेंस लग रहा है। कंगना ने बालों को खुला रखते हुए अपने नैचुरल वेवी और घुंघराले अंदाज को बरकरार रखा। खुले बालों ने उनके पारंपरिक साड़ी लुक को थोड़ा मॉडर्न और सहज टच दिया।मेकअप में कंगना ने ज्यादा तामझाम नहीं किया और नैचुरल ग्लो को बरकरार रखा है। हल्का बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड टोन लिप्स ने उनके फेस्टिव लुक को एलिगेंट बनाए रखा।