जैस्मिन सैंडलस (सौ. डिजाइन फोटो ) 
फोटो

ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन

Jasmine Sandlas Life Story: जैस्मिन सैंडलस को गैरी संधू से ब्रेकअप के होने के बाद डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी और करियर दोनों ने नई उड़ान भरी।

अपूर्वा नायक
पंजाब में जन्मी जैस्मिन सैंडलस को बचपन से ही गाने का शौक था। 13 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ कनाडा चली गईं, जहां से उनके म्यूजिक करियर की नई शुरुआत हुई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से शुरू हुआ सफर अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है।
2008 में जैस्मिन का पहला गाना 'मुस्कान' रिलीज हुआ। इसके बाद 2012 में आए 'गुलाबी' एल्बम ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई।
2017 में जैस्मिन ने गैरी संधू के साथ 'लड्डू' गाना गाया। इसके बाद दोनों ने 'इल्लीगल वेपन' और 'इल्लीगल वेपन 2.0' में साथ काम किया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं भी तेज हो गईं। इन दोनों को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था।
गैरी संधू से अलग होने के बाद जैस्मिन मानसिक रूप से काफी टूट गईं। डिप्रेशन की वजह से वह बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझीं और इस मुश्किल समय में उनकी मां उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं। ये जैस्मिन के जीवन का सबसे मुश्किल समय था।
ब्रेकअप के बाद जैस्मिन भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंची थी, जहां उनकी मुलाकात प्रेमानंद महाराजजी से हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन ने बताया कि प्रेमानंद महाराजजी से मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने 360 ड्रिगी टर्न ले लिया। महाराज के द्वारा भेंट में मिली राधारानी की चुनरी हाथों में आते ही उनके जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हो गई।
प्रेमानंद महाराजजी से मिलने के बाद जैस्मिन के करियर का सबसे सक्सेसफुल दौर शुरू हो गया। 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक और 'शरारत' से जैस्मिन ने शानदार कमबैक किया। यह गाने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किए गए।
'धुरंधर: द रिवेंज' में शाश्वत सचदेव के संगीत पर जैस्मिन ने कई गानों को अपनी आवाज दी। इसी प्रोजेक्ट के जरिए उनका सतिंदर सरताज के साथ काम करने का सपना भी पूरा हुआ। धुरंधर 2 में जैस्मिन के द्वारा गाए गए सॉन्ग जाइए सजना ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।
हाल ही में जैस्मिन ने कॉन्सर्ट के दौरान पूरी दुनिया को अपने होने वाले पति से इंट्रोड्यूज करवाया। जैस्मिन ने ये बताया कि अब उनकी सगाई हो चुकी है और साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को भी पूरी दुनिया के सामने रूबरू करवाया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच