चमिंडा वास, युवराज सिंह, सौरव गांगुली सौजन्य-सोशल मीडिया
IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव किया गया है। IPL के अगले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में नया नाम जोड़ा है। फ्रैंचाइजी ने तेज गेंदबाजी चमिंडा वास को कोच नियुक्त किया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास अब टीम में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। मुनाफ पटेल पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रहे थे।चमिंडा वास के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 111 टेस्ट मैच खेलकर 355 विकेट हासिल किए। वनडे में भी चमिंडा वास का शानदार प्रदर्शन रहा है। तेज गेंदबाज वास ने वनडे क्रिकेट में 400 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया था।श्रीलंका के लिए खेलने वाले चमिंडा वास श्रीलंका को विश्व कप जीताने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।अब चमिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के साथ नए सफर की शुरुआत करेंगे। वास दिल्ली कैपिटल्स की नई कोचिंग टीम में सौरव गांगुली के नेतृत्व में काम करेंगे।इस बार युवराज सिंह भी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को बल्लेबाजी और सहायक कोच की जिम्मेदारी दी गई है। चमिंडा वास, युवराज सिंह और सौरव गांगुली के साथ दिल्ली कैपिटल्स नए सीजन की तैयारी करेगी।