मिठाइयां फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Indian Sweets: बंगाल के रसगुल्ले से कश्मीर की शुफ्ता तक, देश के 14 राज्यों की मशहूर मिठाइयां

Famous Indian Sweets: भारत के हर राज्य की मिठाई का अपना अलग स्वाद और इतिहास है। कहीं रसगुल्ले की मिठास है, तो कहीं घेवर की खास बनावट। आइए देश के 14 राज्यों की मशहूर मिठाइयों का स्वाद जानें।

रीता राय सागर
पनीर यानी छेना से बने नरम गोलों को हल्की चीनी की चाशनी में पकाकर तैयार किया जाता है। सॉफ्ट और रस से भरा स्वाद इसे बंगाल की पहचान बनाता है।
जालीदार बनावट वाला घेवर खासतौर पर तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों में खूब पसंद किया जाता है। इसे चीनी की चाशनी, रबड़ी और मेवों के साथ परोसा जाता है।
आगरा का पेठा सफेद पेठे से तैयार होने वाली मशहूर मिठाई है। पारंपरिक पेठे के साथ आज के समय में केसर, पान और कई दूसरे स्वाद भी मिलते हैं।
बेसन, घी और चीनी से बनने वाला मोहनथाल अपनी दानेदार बनावट और इलायची की खुशबू के लिए जाना जाता है। त्योहारों और पूजा-पाठ में इसका खास महत्व है।
नरम आटे के अंदर चना दाल, गुड़, इलायची और जायफल की मीठी भरावन की जाती है। ऊपर से घी डालकर खाई जाने वाली पूरन पोली महाराष्ट्र के त्योहारों की खास डिश है।
खाजा की पतली और कुरकुरी परतें इसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाती हैं। चाशनी में लिपटा यह पकवान बिहार की शादियों में बड़ी मात्रा में बनाया जाता है।
छेना, चीनी, सूजी और इलायची से बनने वाली इस मिठाई को सेंककर तैयार किया जाता है। ऊपर की हल्की जली हुई परत और अंदर की नरम बनावट इसका खास स्वाद बनाती है।
आटा, देसी घी, गुड़ या चीनी और सूखे मेवों से बनने वाली पिन्नी सर्दियों में खास तौर पर बनाई जाती है। इसका स्वाद और पौष्टिक सामग्री इसे पसंदीदा मिठाई बनाती है।
बेसन, चीनी और घी से तैयार होने वाली यह मिठाई मैसूर की पहचान है। घी की भरपूर मात्रा इसकी खासियत है, जिससे यह मुंह में आसानी से घुलने लगती है।
गेहूं से तैयार होने वाला यह हलवा अपनी चमकदार बनावट और घी के भरपूर स्वाद के लिए मशहूर है। इसकी पारंपरिक रेसिपी पीढ़ियों से चली आ रही है।
ओणम के खास भोज यानी सद्या में परोसी जाने वाली अड़ा प्रदमन एक तरह की पायसम है। चावल के अड़े, गुड़, नारियल के दूध और भुने नारियल से इसका स्वाद और भी खास बनता है।
चावल के आटे से बनी बेहद पतली परतों को तह करके इसमें चीनी या गुड़ और घी की भरावन की जाती है। कागज जैसी पतली परतों के कारण इसे ‘पेपर स्वीट’ भी कहा जाता है।
बिहू के त्योहार में पीठा खास तौर पर बनाया जाता है। चावल से तैयार होने वाले इस पकवान में नारियल, तिल और गुड़ की भरावन की जाती है। इसे भाप में पकाने या सेंकने के तरीके भी अलग-अलग हैं।
मेवे, पनीर, शहद, केसर और मसालों से तैयार होने वाली शुफ्ता कश्मीरी खानपान की खास मिठास है। खास मौकों और शादियों में परोसी जाने वाली यह मिठाई अपने शाही स्वाद के लिए जानी जाती है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां