लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम IANS
फोटो

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

Independence Day 2026 पर लालकिले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। हेलीकॉप्टर ने तिरंगे के साथ उड़ान भरी, 21 तोपों की सलामी दी गई। देखें समारोह की तस्वीरें।

प्रिया जैस
दिल्ली के लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पहली बार 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन हुआ। इस भव्य आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया।
'वंदे मातरम' के बाद 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर 'वंदे मातरम' का झंडा लेकर आसमान में उड़ान भरते हुए नजर आए।
लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर 'वंदे मातरम' की आकृति भी बनाई गई, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के अलावा 'मेरा भारत' के स्वयंसेवकों समेत कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा।
दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल की ओर से प्रधानमंत्री को 'जनरल सैल्यूट' दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद लालकिले पर पहली बार 'वंदे मातरम' गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष मना रहे हैं, इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है।
ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम