दीवाली मंदिर डेकोर आइडिया फोटो.सोशल मीडिया
मंदिर के चारों तरफ गेंदे के फूलों की माला लगाएं। चाहें तो फूलों की छोटी लड़ियां बनाकर मंदिर के ऊपर भी सजा सकती हैं। कम खर्च में मंदिर खिल उठेगा।भगवान की मूर्ति के पीछे लाल, पीली या बंधेज प्रिंट वाली चुनरी लगाएं। इससे मंदिर को पारंपरिक लुक मिलेगा।मंदिर के सामने फूलों की पंखुड़ियों या रंगों से छोटी सी रंगोली बनाएं। बीच में एक सुंदर दीया रखने से सजावट और निखर जाएगी।घर में रखे पीतल के दीपक और छोटे दीयों को साफ करके मंदिर में सजाएं। इनसे पूजा घर को पारंपरिक और सुंदर लुक मिलेगा।खाली कांच के जार में छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स डालें। इन्हें मंदिर के दोनों तरफ रखें। इससे बिना ज्यादा खर्च किए खूबसूरत रोशनी होगी।मंदिर के ऊपर या किनारों पर छोटी पीतल की घंटियां लटकाएं। इनके साथ गेंदे के फूलों की लड़ियां लगाकर मंदिर को पारंपरिक और आकर्षक लुक दें।