आजकल मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भारी तनाव चल रहा है, जिससे दुनिया भर का ध्यान ईरान पर टिका हुआ है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि ईरान तो एक मुस्लिम देश है, क्या वहां हिंदू भी रहते हैं?इस सवाल का सीधा जवाब है, हां! ईरान में भी हिंदू समुदाय रहता है। हालांकि देश की कुल आबादी के हिसाब से इनकी संख्या बहुत सीमित है।
अलग-अलग रिपोर्ट और आंकड़ों की मानें, तो ईरान में लगभग 10,000 से लेकर 40,000 के बीच हिंदू रहते हैं।ईरान में रहने वाले इन हजारों भारतीयों में सिर्फ आम परिवार ही नहीं, बल्कि कई भारतीय छात्र, व्यापारी और मजदूर भी शामिल हैं जो अपने-अपने कामों की वजह से वहां बसे हुए हैं।अगर आप सोच रहे हैं कि ईरान में सबसे ज्यादा हिंदू किस जगह रहते हैं, तो इसका जवाब है ईरान का तटीय शहर 'बंदर अब्बास'। इस शहर में हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी बसती है।बंदर अब्बास शहर इस मामले में बेहद खास माना जाता है क्योंकि यहां हिंदू समुदाय आज भी अपनी एक अलग और मजबूत पहचान के साथ मौजूद है।इस तटीय शहर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको आज भी यहां हिंदुओं के कई धार्मिक और सांस्कृतिक निशान आसानी से देखने को मिल जाएंगे।बंदर अब्बास शहर में मौजूद ये हिंदू समुदाय और उनकी संस्कृति, भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने मजबूत रिश्तों की एक बेहद अहम कड़ी मानी जाती है।