हिना खान और रॉकी जायसवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक दशक से ज्यादा समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद उन्होंने और रॉकी जायसवाल ने पिछले साल जून 2025 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।यह शादी किसी बड़े समारोह के तहत नहीं हुई थी, बल्कि इसे बहुत ही सादगी के साथ मुंबई में उनके घर की छत पर पूरी की गई थी।हिना खान की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर तब आया जब वह कैंसर का सामना कर रही थीं। उन्होंने अपने जीवनसाथी को यह विकल्प भी दिया था कि वह चाहें तो किसी और के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ा सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह शादी सचमुच 15 मिनट में हुई थी, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि शादी उससे भी कम समय में पूरी हो गई थी।शादी के इस फैसले के पीछे की अहम वजह जीवन की अनिश्चितता थी क्योंकि कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है। उनके साथी रॉकी ने बिना किसी संकोच के फौरन इस रिश्ते को कानूनी और शादीशुदा रूप देने के लिए हामी भर दी।इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत काफी पहले एक पॉपुलर टीवी शो के सेट पर हुई थी जहां से इनकी दोस्ती की मजबूत शुरुआत हुई थी। सेट पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई और साल 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था।