प्लेन हाईजैक पर बनीं ये दमदार फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

प्लेन हाईजैक पर बनीं ये दमदार फिल्में, ‘नीरजा’ से ‘योद्धा’ तक शामिल हैं ये नाम

Bollywood Hijack Movies: हाल ही में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा 174 यात्रियों की जान बचाने की घटना ने सभी को भावुक कर दिया था। ऐसी ही दिल दहला देने वाली कहानियां फिल्मों में भी देखने को मिली।

यति सिंह
साल 2016 में रिलीज हुई सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' प्लेन हाईजैक पर बनी सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1986 में कराची में आतंकियों द्वारा हाईजैक की गई पैन एम फ्लाइट 73 की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित है।
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी साल 2003 की फिल्म 'जमीन' में प्लेन हाईजैक की घटना को बड़े पैमाने पर दिखाया गया था। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में आतंकियों द्वारा प्लेन हाईजैक कर अपने साथी को जेल से छुड़ाने की मांग की कहानी थी।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 1980 के दशक में हुई लगातार प्लेन हाईजैक की घटनाओं से प्रेरित थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी।
विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' में 1971 के भारत-पाकिस्तान वार के दौरान खुफिया एजेंसियों के एक ऐसे ही मास्टरप्लान को दिखाया गया था, जिसने देश को बड़े खतरे से बचाया।
हाल ही में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' में एक जांबाज सैनिक की कहानी दिखाई गई, जो हवा में उड़ते प्लेन के अंदर आतंकियों से अकेला लोहा लेता है।

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला

विदेश नीति से यूसीसी तक: शायना NC ने मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को घेरा

बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश