एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के नाम दर्ज हैं बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बाहुबली 2 से धुरंधर 2 तक, एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के नाम दर्ज हैं बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड

Highest Advance Booking Movies: भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्मों ने टिकटों की बिक्री से सुर्खियां बटोरीं, तो किसी ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये जुटाए।

यति सिंह
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने 2017 में रिलीज हई थी। प्रभास और राणा दग्गुबाती की इस फिल्म ने हिंदी डबिंग में ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 37.53 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। नेशनल चेन में इसके हिंदी डब के लगभग 6.50 लाख टिकट बिके थे।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल 2024 की सबसे फेमस फिल्मों में शामिल रही। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया था। इसके हिंदी डब की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 37.30 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया था।
यश की KGF: चैप्टर 2 ने 2022 में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के हिंदी डबिंग ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से करीब 40.65 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके लगभग 5.15 लाख टिकट बिके थे।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज ने 2026 में एडवांस बुकिंग के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए थे। रिलीज से 1 दिन पहले सामने आई रिपोर्ट में फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग मिलाकर 86 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस दौरान दोनों के लिए कुल मिलाकर 17 लाख से ज्यादा टिकट बिके।
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी 2024 में रिलीज हुई थी। साइंस फिक्शन और पौराणिक कथाओं के मेल वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म की भारत में ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।
शाहरुख खान की जवान ने 2023 में रिलीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के हिंदी डबिंग ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से करीब 37.24 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। नेशनल चेन में इसके लगभग 5.57 लाख टिकट बिके थे।
शाहरुख खान की पठान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म के हिंदी डब की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 27 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ था। नेशनल चेन में इसके लगभग 5.56 लाख टिकट बिके थे।

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी