हेमा मालिनी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

हेमा मालिनी के इन 7 किरदारों में दिखे अलग-अलग अंदाज, कभी बसंती तो कभी रजिया सुल्तान बनकर जीता दिल

Hema Malini Iconic Roles: हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानिए उनके 7 यादगार फिल्मी लुक। शोले की बसंती, सीता-गीता का डबल रोल, रजिया सुल्तान और मीरा जैसे रोल में ड्रीम गर्ल ने एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाए।

यति सिंह
शोले' में बसंती बनकर हेमा मालिनी ने अपने चुलबुले अंदाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। यह रोल आज भी हिंदी सिनेमा के यादगार किरदारों में गिना जाता है।
फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी ने शांत सीता और बेबाक गीता के रूप में 2 अलग-अलग व्यक्तित्व निभाए। उनकी यह एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है।
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने उनके पॉपुलर स्क्रीन इमेज को और मजबूत किया। उनके ग्लैमरस अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
फिल्म 'रजिया सुल्तान' में हेमा मालिनी दमदार किरदार में नजर आईं। उनके शाही कॉस्ट्यूम और गंभीर अंदाज ने इस रोल को अलग पहचान दिलाई।
फिल्म 'मीरा' में हेमा मालिनी ने संत कवयित्री मीराबाई का रोल निभाया। इस भूमिका में उनका अंदाज ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग था।
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी ने एक मां और पत्नी की भावुक भूमिका निभाई, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ सके।
आज भी हेमा मालिनी की पहचान उनके सादगी भरे अंदाज, पारंपरिक परिधानों और शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण से जुड़ी है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, CP में CJP समर्थकों की भारी भीड़

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर