फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
कुणाल खेमू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. कुणाल खेमू 25 मई 1983 को श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में पैदा हुए थे। कुणाल के परिवार से भी रवि खेमू और ज्योति खेमू भी एक्टर हैं। कुणाल ने अपनी पढ़ाई श्रीनगर से ही की है। इसके बाद कुणाल पूरे परिवार के साथ साल 1990 में मुंबई शिफ्ट हो गया थे।एक्टर कुणाल खेमू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की है। फिल्म राजा हिंदुस्तानी, जख्म, जुड़वां, हम है राही प्यार के, जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए हैं। कुणाल ने एक इंटरव्यू में साल 1989 में कश्मीर हादसे को लेकर बताया कि कश्मीरी घाटी में एक ब्लास्ट हुआ था और इसमें उनका पूरा घर ढह गया था। यह धमाका इतना जोरदार धमाका हुआ था कि पूरा परिवार डरा हुआ था। लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ था, क्योंकि वो छोटे थे।कुणाल खेमू ने बताया कि वे बहुत छोटे थे, तो उन्होंने पूरे हादसे के गंभीर न लेते हुए वह इस बात पर उत्साहित हो गए कि टी.वी. पर उनका टूटा हुआ घर दिखाया गया। तो वह इस चीज पर डरने के बजाए खुश होने लगे। उन्हें लग रहा था कि वे फेमस हो गए है। जबकि उस घटना ने उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी थी।कुणाल ने कलयुग, ढोल, गोलमाल 3, गो गोवा गॉन जैसी मूवी में बतौर बतौर मुख्य कलाकार के रूप में काम किया है। कुणाल की व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो नवाब पटौदी की बेटी सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए है। सोहा और कुणाल की एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है।