बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत (Image- IANS) 
फोटो

पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी...तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात

IPL 2026 Final, RCB vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के ट्रॉफी आरसीबी के खाते में आ गई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम ने खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया।

अर्पित शुक्ला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया।
आरसीबी ने 17 साल बाद इस खिताब का इंतजार खत्म किया और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में भी आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। दोनों मौकों पर रजत पाटीदार ही टीम के कप्तान रहे।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन फ्लॉप रहे; गिल 10 और सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ही गुजरात की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। निशांत सिंधु ने 20, जोस बटलर 19 और अरशद खान 15 रन बनाए।
आरसीबी की बल्लेबाजी की शुरूआत विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज़ी से की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 4.3 ओवर में 62 रन जोड़े। अय्यर 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी-जल्दी आउट हुए।
विराट का विनिंग छक्का मारते ही पूरी टीम मैदान पर दौड़ती हुई आई। क्रुणाल पंड्या ने विराट कोहली को गले लगाया और कोहली ने अपना हैट-मैट उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। आरसीबी लगातार दो सीजन जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2010-2011) और मुंबई इंडियंस (2019-2020) ने यह कारनामा किया था।
इस जीत के साथ कप्तान रजत पाटीदार पहले आईपीएल कप्तान बन गए, जिन्होंने लगातार दो सीजन में अपनी टीम को खिताब दिलाया। वहीं क्रुणाल पंड्या ने आरसीबी की तरफ से अपनी दूसरी और कुल मिलाकर पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इससे वह सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू 6-6 खिताब के साथ पहले नंबर पर हैं। हार्दिक, पोलार्ड और धोनी के नाम भी 5-5 ट्रॉफी हैं।
विराट कोहली ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 42 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। साथ में जितेश शर्मा ने 14 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर खिताब जीत लिया।
आरसीबी की गेंदबाजी भी शानदार रही। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं