शादियों में कपल को दें गिफ्ट (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

दूल्हा-दुल्हन को सिर्फ पैसे नहीं गिफ्ट करें ये 5 चीजें, कपल्स के लिए हमेशा बन जाएगा यादगार

Wedding Gift Ideas: अगर आप शगुन में दिए जा रहे गिफ्ट में से कुछ नया देने की सोच रहे है तो यहां पर बताए जा रहे गिफ्ट ऑप्शन को चुन सकते है। यहां गिफ्ट के तौर पर ये गिफ्ट कपल्स के लिए जीवनभर साथ रहेंगे।

दीपिका पाल
Wedding Gift Ideas: शादियों का सीजन चल रहा है इस सीजन में हर कोई शादी में शामिल होने तो जाता ही है। गिफ्ट के तौर पर दूल्हा-दुल्हन को लिफाफा, या कैश गिफ्ट में देते है। लेकिन कई बार यह गिफ्ट सिंपल से लगते है। अगर आप शगुन में दिए जा रहे गिफ्ट में से कुछ नया देने की सोच रहे है तो यहां पर बताए जा रहे गिफ्ट ऑप्शन को चुन सकते है। यहां पर गिफ्ट के तौर पर ये गिफ्ट कपल्स के लिए जीवनभर साथ रहेंगे और आपकी याद रहेंगे।
1. कस्टमाइज्ड ज्वेलरी- अगर आप किसी शादी में शामिल होने जा रहे है तो गिफ्ट के तौर पर कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते है। यह शादी के मौके पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट ज्वेलरी में आप दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी की तारीख को जोड़ सकते हैं, इससे दोनों के रिश्ते में मजबूती भी आएगी। कपल को यह गिफ्ट पसंद भी खूब आएगा।
2- फोटो फ्रेम- किसी को भी गिफ्ट देने के लिए फोटो फ्रेम बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। आप कोई बड़ा सा फोटो फ्रेम भी चुन सकते हैं जिसमें कपल की कोई यादगार फोटो आप लगवा सकते हैं। यहां पर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में 5-10 सेट वाले फोटो फ्रेम खरीद सकते है। इसमें कपल्स अपनी शादी की खास तस्वीरे लगा सकते है।
3-किचन अप्लायंसेज- गिफ्ट के लिए कई लोग इस गिफ्ट ऑप्शन को हमेशा चुनते है। कपल किचन में नई-नई तरह की डिशेज बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप उन्हें ब्लेंडर, चॉपर, कॉफी मेकर, इंडक्शन, OTG या टोस्टर, इलेक्ट्रिक कुकर या स्टेनलेस स्टील कुकवेयर जैसे किचन अप्लायंसेज गिफ्ट में दे सकते हैं।
4-शोपीस- अगर आप गिफ्ट खरीदने की सोच रहे है तो शोपीस गिफ्ट के तौर पर दे सकते है। आप प्राचीन ग्रामाफोन, लाफिंग बुद्धा, दो हंसों का जोड़ा तोहफे में दे सकते हैं। यह गिफ्ट क्लासी और दिखने में खूबसूरत लगते है।
5- कपल वॉच- अगर आप गिफ्ट खरीदने की सोच रहे है तो दुल्हा और दूल्हन के लिए कपल वॉच बेहतर गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। ये गिफ्टिंग ऑप्शन काफी ज्यादा किफायती भी साबित हो सकता है। आप अपने बजट अनुसार इसे खरीद सकते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं