बैसाखी में पंजाबी लुक रखने के आउटफिट (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Baisakhi Outfit: इस बैसाखी दिखना है आपको परफेक्ट पंजाबी मुटियार, तो इन खास फैशन टिप्स से पाएं बेहतरीन लुक

पंजाब में अलग-अलग जगहों पर मेले लगते हैं और भांगड़ा और गिद्दा ट्रेडिशनल डांस का आयोजन किया जाता है। बैसाखी के मौके पर आप पंजाबी कुड़ी की तरह सोणी दिखना चाहते है तो यह फैशन टिप्स को फॉलो कर सकते है।

दीपिका पाल
Baisakhi Outfit: बैसाखी का त्योहार पंजाब समेत देशभर में 13 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। लोहड़ी की तरह यह पर्व भी फसलों की कटाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब में अलग-अलग जगहों पर मेले लगते हैं और भांगड़ा और गिद्दा ट्रेडिशनल डांस का आयोजन किया जाता है। बैसाखी के मौके पर आप पंजाबी कुड़ी की तरह सोणी दिखना चाहते है तो यह फैशन टिप्स को फॉलो कर सकते है।
पंजाबी सूट- बैसाखी के मौके पर आउटफिट का सुंदर दिखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर आप अलग-अलग डिजाइन में पंजाबी सूट पहन सकते है। हर किसी पटियाला सूट का स्टाइल पसंद आता है। सूट में ब्राइट कलर्स चुनते है तो अच्छा लगता है।
फुलकारी दुपट्टा- पंजाबी या पटियाला सूट के साथ आप दुपट्टे को चुनते समय ध्यान रखें। यहां पर आपके पटियाला सूट के साथ फुलकारी दुपट्टा का स्टाइल फबता है।किसी भी सूट के साथ मैच करता फुलकारी दुपट्टा कैरी करें तो ये आपको पंजाबी लुक में सजा देगा।
परांदा -पटियाला सूट और फुलकारी दुपट्टे के अलावा आप पंजाबी लुक पाने के लिए परांदा बालों में या अपनी चोटी में लगाना नहीं भूले।
जूतियां- बैसाखी पर पैरों का लुक भी सही दिखना चाहिए इसके लिए आप लुक को कंप्लीट करे के लिए पंजाबी जूतियां पहन सकतें है।
ज्वेलरी- आखिर में बारी आती है लुक के हिसाब से ज्वेलरी चुनने के लिए पंजाबी लुक को पूरा करने के लिए सूट के साथ पारंपरिक झुमका कैरी करें. झुमके के साथ मांग टीका काफी अच्‍छा लगेगा।

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर