एथनिक फैशन फॉर मेन फोटो.सोशल मीडिया
व्हाइट या आइवरी कुर्ता कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। मल्टीकलर प्रिंट वाली नेहरू जैकेट के साथ इसे पहनकर गणपति उत्सव में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक क्रिएट करें। पेस्टल ब्लू कुर्ता-पायजामा उन पुरुषों के लिए बढ़िया है जो सटल और एलिगेंट लुक चाहते हैं। हल्की एम्ब्रॉयडरी इसे ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देती है। कुर्ते पर ब्राइट पीकॉक मोटिफ इसे खास फेस्टिव लुक देता है। इसके साथ ब्लैक पटियाला सलवार और ब्राउन लोफर्स पहनें, तो पूरा आउटफिट और निखर जाएगा।सिंपल कुर्ते के साथ रेड फ्लोरल प्रिंट वाली नेहरू जैकेट पहनें। इसका ब्राइट प्रिंट गणपति उत्सव के लिए परफेक्ट फेस्टिव वाइब देता है। ब्लैक कुर्ता-पायजामा के साथ ब्राइट कलर की नेहरू जैकेट पहनकर क्लासी और रॉयल लुक पा सकते हैं। गणपति दर्शन या फैमिली सेलिब्रेशन के लिए यह कॉम्बिनेशन शानदार लगेगा।
ब्लैक कुर्ता-पायजामा के ऊपर व्हाइट एम्ब्रॉयडर्ड नेहरू जैकेट एक शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाती है। गोल्डन पैटर्न वाली जैकेट इसे गणपति पूजा, डिनर या फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाती है।