भारत के प्रसिद्ध गणेश पंडाल (सौ.डिजाइन फोटो) 
फोटो

सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं भारत के इन राज्यों में भी गणेश उत्सव की रहती हैं धूम, एक बार जरूर करें दर्शन

गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो गई हैं जहां पर घर औऱ पंडालों पर श्रीगणेश की स्थापना के बाद पूजन किया जाएगा। घरों में तो कई तरह से लोग सजावट करते हैं लेकिन बाहर गणेश पंडालों में अलग ही धूम देखने के लिए मिलती हैं। भारत के महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम देखने के लिए मिलती हैं तो वहीं पर देश के कई राज्यों में खास जगहें ऐसी भी हैं जहां पर गणेश उत्सव की अच्छी खासी धूम होती है।

दीपिका पाल
गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो गई हैं जहां पर घर औऱ पंडालों पर श्रीगणेश की स्थापना के बाद पूजन किया जाएगा। घरों में तो कई तरह से लोग सजावट करते हैं लेकिन बाहर गणेश पंडालों में अलग ही धूम देखने के लिए मिलती हैं। भारत के महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम देखने के लिए मिलती हैं तो वहीं पर देश के कई राज्यों में खास जगहें ऐसी भी हैं जहां पर गणेश उत्सव की अच्छी खासी धूम होती है।
महाराष्ट्र -इस राज्य में सबसे ज्यादा गणेश जी का उत्सव मनाया जाता हैं यहां पर हर घरों में बप्पा विराजे जाते हैं तो वहीं पर कई कलात्मक तरीकों से पंडाल सजाए जाते हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लालबागचा राजा, जीजे विद्यापीठ, और दादर गणेश पंडाल सबसे फेमस है जहां पर गणेशजी की विशाल प्रतिमाएं विराजी जाती हैं।
गोवा -इस राज्य में भी गणेश उत्सव का पर्व देखते ही बनता हैं यहां पर राज्य के पारंपरिक गोवाई शैली की झलक पंडालों में नजर आती हैं। पंडालों में गोवा की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने के लिए कई भक्त पहुंचते है। यहां पर मशहूर पंडालों में गणेशपुरी और खंडोला प्रसिद्ध है।
कर्नाटक- दक्षिण भारत में भी गणेश उत्सव की झलक देखने के लिए मिलती हैं यहां पर राजधानी बंगलुरु की बात की जाए तो, विभिन्न थीम पर पंडाल सजाए जाते है। सबसे ज्यादा खास पंडालों में बेसवानगुड़ी और हुबली के गणेश पंडालों की भव्यता इस समय देखते ही बनती है।
हैदराबाद- गणेशोत्सव की खास धूम हैदराबाद में भी देखने के लिए मिलती हैं यहां पर सबसे बड़े पंडालों में शामिल खैरताबाद पंडाल है। इसके अलावा और भी कई जगहों पर गणेश पंडाल लगाए जाते हैं, जिनकी भव्यता आप देखते ही रह जाएंगे। चैत्नयपुरी, नई नागोल और दुर्गम चेरुवू में भी धूम होती है।
गुजरात- राज्य की राजधानी अहमदाबाद में गणेशोत्सव की धूम सबसे ज्यादा रहती हैं महाराष्ट्र से लगा हुआ यह राज्य गणेश उत्सव के लिए भी जाना जाता है। यहां पर सबसे मशहूर पंडालों में शाहपुर का राजा, त्रिकोण बाग का राजा शामिल हैं। सूरत के गणेश पंडाल की भव्यता और भी अनोखी होती है।
तमिलनाडु- इस राज्य की राजधानी चेन्नई में गणेश उत्सव की अच्छी खासी धूम देखने के लिए मिलती है। यहां पर गणेश पंडालों का निर्माण पारंपरिक तमिल शैली में किया जाता है तो वहीं पर संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं