समर स्टाइल (साभार. सोशल मीडिया)  
फोटो

Summer Fashion: हर फोटो में दिखना है कूल और ग्लैमरस, तो गर्मियों में पहनें इन आउटफिट्स को

Stylish Summer Fashion: गर्मी के मौसम में कॉटन, लिनन, रेयॉन और खादी जैसे हल्के व सांस लेने वाले फैब्रिक से तैयार कपड़े आरामदायक होते हैं। साथ ही इन कपड़ों को एफऱ्टलेसली स्टाइल किया जा सकता है।

रीता राय सागर
सूट- गर्मियों में सूट एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं। सबसे खास बात है इसे हर उम्र की महिलाएं आराम से कैरी कर सकती हैं। सूट आपको ऑफिस में क्लासी और सादगी भरा स्टाइल देने में मदद करेगा।
को-ऑर्ड सेट- को-ऑर्ड सेट्स में टॉप और बॉटम एक ही फैब्रिक और डिजाइन के होते हैं, जिससे आपका पूरा लुक बिना ज्यादा मेहनत के परफेक्ट दिखता है। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, दफ्तर जा रही हों या फिर किसी आउटिंग पर जाएं, को-ऑर्ड सेट हर मौके के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
लॉन्ग स्कर्ट- लॉन्ग स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पहनकर एक बोल्ड और ट्रेंडी लुक पाएं। यह स्टाइल पार्टी, डेट नाइट या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है। गर्मियों में टैंक टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट को पेयर करें।
समर ड्रेसेस- ड्रेसेस हर मौसम के लिए परफेक्ट होती है। गर्मियों में कॉटन या लिनेन फैब्रिक से बने ड्रेसेस अच्छे लगते हैं। इसे स्नीकर्स, स्कार्फ और चश्मे के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
कॉटन साड़ी- रोजाना ऑफिस जाने के लिए प्योर कॉटन या मलमल की साड़ी से बेहतर कुछ नहीं है। यह कपड़ा त्वचा के लिए बहुत नरम होता है। इंडिगो ब्लू, मस्टर्ड येलो या सफेद रंग पर ब्लॉक प्रिंट वाली सूती साड़ी आपको एक स्मार्ट और ग्रेसफुल लुक देगी। इसमें आप सुबह से शाम तक फ्रेश महसूस करेंगी।
काफ्तान- कफ्तान हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है। आप इसे दिन में दोस्तों से मिलने के दौरान या शॉपिंग पर जाने के लिए पहन रहे हैं तो कॉटन या लिनन फैब्रिक चुनें। कफ्तान के साथ आप फ्लैट फुटवियर, ओवरसाइज सनग्लासेस पहन सकती हैं। बालों को खुला रखें, स्टाइलिश लुक मिलेगा।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश