सोलो ट्रैवलिंग फोटो.सोशल मीडिया
पहली सोलो ट्रिप के लिए बहुत ज्यादा दूर या बिल्कुल अनजान जगह चुनने के बजाय ऐसी जगह चुनें, जहां पहुंचना आसान हो और जरूरी सुविधाएं आसपास मिल जाएं।कहां जाना है, कैसे पहुंचना है, कहां रुकना है और आसपास क्या देखना है- इन चीजों की पहले से जानकारी रखें और लिस्ट बनाएं। पूरा प्लान मिनट-दर-मिनट बनाना जरूरी नहीं, लेकिन जरूरी रास्तों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।रुकने की जगह चुनते समय सिर्फ कम कीमत न देखें। लोकेशन, रिव्यू, चेक-इन टाइम और आसपास की सुविधाओं की जानकारी जरूर लें। पहली सोलो ट्रिप में सुरक्षित लोकेशन को प्राथमिकता दें।आईडी, टिकट, होटल बुकिंग और जरूरी कॉन्टैक्ट की डिजिटल कॉपी फोन में रखें। जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी ऑफलाइन भी जरूर रखें।फोन की बैटरी खत्म होने से बचने के लिए पावर बैंक साथ रखें। सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर न रहें, कुछ जरूरी कैश और एक पैरलल पेमेंट ऑप्शन भी रखें।जिस जगह पर जा रही हैं, वहां के लोकल ट्रांसपोर्टेशन, टैक्सी और जरूरी नियमों की पहले से जानकारी रखें। देर रात अनजान जगहों पर अकेले जाने से बचना ही समझदारी है।लोकल पुलिस, होटल, परिवार और जरूरत के दूसरे जरूरी नंबर फोन में सेव रखें। फोन में नेटवर्क न होने की स्थिति के लिए जरूरी जानकारी पहले से जान लें।पहली सोलो ट्रिप आपको आत्मविश्वास और आजादी का नया अनुभव देगी। बस थोड़ी तैयारी और सतर्कता के साथ निकलें।