फेस्टिवल ग्लो फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Festive Glow: त्योहार से पहले चाहिए ग्लास स्किन ग्लो? ये घरेलू उपाय स्किन को बनाएंगे स्मूद और ग्लोइंग

Glass Skin Glow: अगर आप भी आने वाले त्योहार से पहले चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घर में मौजूद आसान चीजों से पाएं फ्रेश, स्मूद और ग्लोइंग स्किन।

रीता राय सागर
त्योहार में हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। अगर आपकी स्किन डल या थकी हुई दिख रही है, तो किचन में मौजूद कुछ चीजों को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। जानें आसान घरेलू उपाय, जो चेहरे को फ्रेश और स्मूद लुक दे सकते हैं।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है, जबकि शहद स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर फेस पैक बनाएं। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें।
धूप या गर्मी के कारण स्किन टायर्ड और ड्राई महसूस हो रही हो, तो एलोवेरा जेल स्किन को सूदिंग और हाइड्रेटिंग फील देता है। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल कर रही हैं, तो साफ तरीके से निकाला गया जेल ही लगाएं। चेहरे पर एलोवेरा जेल की पतली लेयर लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें।
ओट्स सिर्फ नाश्ते के लिए नहीं, बल्कि बारीक पिसे हुए ओट्स स्किन को जेंटली क्लीन और सूद करने में मदद करते हैं। 1 चम्मच पिसे हुए ओट्स में थोड़ा दही या पानी मिलाकर सॉफ्ट पेस्ट बनाएं। चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।
खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह स्किन को कूलिंग और रिफ्रेशिंग फील दे सकता है। त्योहार से पहले थकी हुई स्किन को रिलैक्स करने के लिए यह अच्छा तरीका है। खीरे के ठंडे स्लाइस कुछ मिनट चेहरे पर रखें या उसका फ्रेश पल्प लगा सकती हैं।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया