एकता कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने कैसे बनाया कई सितारों का करियर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Ekta Kapoor Birthday Special: छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा इस फिल्मी दुनिया में कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में पहला ब्रेक एकता कपूर के बैनर तले ही मिला। अच्छे टैलेंट को पहचानने के हुनर से लेकर सफल करियर बनाने तक एकता कपूर एक दूरदर्शी नजर रखती हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों पर जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम एकता कपूर के बैनर तले रखा।

यति सिंह
1. विद्या बालन: भारतीय सिनेमा की फेमस अभिनेत्री विद्या बालन को पहचान एकता कपूर के आइकॉनिक टेलीविजन शो 'हम पांच' से मिली थी। इस शो ने उन्हें घर-घर में दर्शकों से मिलवाया और एक ऐसे शानदार करियर की नींव रखी, जिसने आगे चलकर बॉलीवुड में फीमेल-लीड फिल्मों में दमदार एक्टिंग की।
2. राजकुमार राव: राजकुमार राव ने करियर के बेहद जरूरी दौर में कई प्रोजेक्ट्स किए। राजकुमार राव की बेमिसाल एक्टिंग के हुनर को बहुत पहले ही एकता कपूर ने पहचान लिया था। उनके इन कोलैबोरेशन्स ने राजकुमार राव को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और वर्सटाइल कलाकार बनाने में मदद की।
3. मौनी रॉय: मौनी रॉय की स्टारडम का सफर एकता कपूर के छोटे पर्दे से जुड़ा हुआ है। टीवी शो में यादगार किरदार निभाने से लेकर सपरहिट फ्रेंचाइजी 'नागिन' का चेहरा बनीं। मौनी रॉय को फिल्मों में कदम रखने से पहले छोटे पर्दे की सबसे बड़ी स्टार्स के रूप में पहचान मिल चुकी थी।
4. राधिका मदान: राधिका मदान ने एकता कपूर के शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' से छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत की थी। पर्दे पर उनकी सहज मौजूदगी और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स ने बहुत जल्दी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और आगे चलकर राधिका बड़े पर्दे की अभिनेत्री बन गईं।
5. रोनित रॉय: एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' जैसे सुपरहिट शोज़ से रोनित रॉय के करियर को एक नई जिंदगी देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। इन टीवी शोज़ में उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें टेलीविजन के सबसे सम्मानित और चहेते एक्टर्स में से एक बना दिया।
6. स्मृति ईरानी: एकता कपूर के आइकोनिक शो 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी विरानी' का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी एक कल्चरल फिनोमॅनन बन गई थीं। इस रोल ने उन्हें छोटे पर्दे का सबसे बड़ा और पहचाने जाने वाला चेहरा बना दिया, जिसकी छाप आज भी पॉप कल्चर पर साफ दिखती है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम