नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक रिलीज होंगी 6 फिल्में और वेब सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली फिल्म चार यार चार मीडिल क्लास दोस्तों की एक ऐसी दास्तान है जो महत्वाकांक्षाओं के चक्कर में खतरनाक अपराधियों की दुनिया में फंस जाते हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गजब रात में जाने-माने एक्टर मनोज बाजपेयी एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। उनका एक गलत फैसला किस तरह घटनाओं के बवंडर को जन्म देता है, यह देखना वाकई बेहद रोमांचक होने वाला है।ज़ी5 पर आने वाली फिल्म सुमो दीदी भारत की पहली महिला सूमो पहलवान हेतल दवे के संघर्षों और उनकी अनूठी यात्रा को बड़े पर्दे पर बयां करती है।इसके अलावा एनिमल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली टर्टल वॉकर फिल्म समुद्री कछुओं के संरक्षण के लिए समर्पित सतीश भास्कर के प्रेरणादायक कामों का एक खूबसूरत दस्तावेज पेश करती है, जो नेचर लवर्स को जरूर पसंद आएगी।नेटफ्लिक्स पर आने वाली तमिल ड्रामा फिल्म डोरोथी 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की एक गहरी कहानी लेकर आ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को छूती है। साथ ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर कोरियाई ड्रामा और सर्वाइवल कुकिंग प्रतियोगिताओं जैसे फाइनल टेबल और भेष बदलकर प्यार के नए सीजन भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम करने के लिए तैयार हैं।