दीवाली डिनर रेसिपी आइडिया फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Diwali Dinner Thali: इस दिवाली बनाएं कुछ हटकर डिशेज वाली स्पेशल डिनर थाली, जानें कैसे

Diwali Special Dinner Recipe: दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं कुछ हटकर डिनर थाली। पनीर टिक्का कुलचा, मशरूम मखनी, बीटरूट पुलाव से लेकर गुलाब जामुन चीजकेक, ये 10 डिशेज आपकी फेस्टिव दावत को खास बनाएंगी।

रीता राय सागर
पनीर टिक्का कुलचा बाइट्स: साधारण रोटी की जगह छोटे कुलचे बनाएं और उनके साथ पनीर टिक्का परोसें। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर इन्हें फेस्टिव टच दें।
दही के कबाब: गाढ़ी दही, पनीर और मसालों से तैयार कुरकुरे कबाब थाली में खास जगह बना सकते हैं। इन्हें पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
मशरूम मखनी: पनीर की जगह इस बार क्रीमी मशरूम मखनी बनाएं। टमाटर और काजू की ग्रेवी में बने मशरूम थाली को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देंगे।
मिनी दाल ढोकली: दाल और गेहूं के छोटे ढोकले से बनी यह डिश थाली में अलग स्वाद जोड़ेगी। इसे घी और हल्के मसालों के साथ गरमागरम परोसें।
बीटरूट पुलाव: सादे पुलाव की जगह बीटरूट से बना रंगीन पुलाव तैयार करें। इसका गुलाबी रंग थाली को खूबसूरत बनाएगा और इसमें मटर, काजू और साबुत मसाले भी डालें।
कमल ककड़ी चिप्स: थाली में पापड़ की जगह कमल ककड़ी के पतले कुरकुरे चिप्स रखें। इन्हें मसालों के साथ बेक या एयर फ्राई करके तैयार करें।
रोस्टेड कद्दू डिप: रायते की जगह भुने कद्दू और गाढ़ी दही से डिप बनाएं। इसमें पुदीना, भुना जीरा और अनार डालकर इसे अलग अंदाज में परोसें।
भरवां तंदूरी आलू: आलू को अंदर से खोखला करके उसमें पनीर, मसाले और हरी सब्जियां फीस करें। फिर इन्हें तंदूरी मसाले के साथ बेक करें। यह सब्जी की जगह एक शानदार साइड डिश बन सकती है।
केसर पिस्ता फिरनी: खीर की जगह छोटे कुल्हड़ में ठंडी फिरनी परोसें। केसर, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर इसे फेस्टिव लुक दें।
गुलाब जामुन चीजकेक कप: डिनर के आखिर में पारंपरिक मिठाई को फ्यूजन अंदाज में परोसें। छोटे कप में बिस्किट क्रम्बल, क्रीम चीज और गुलाब जामुन की लेयर बनाएं।

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी