विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Divyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल

Divyanka Tripathi Pregnancy Photos: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ ईशी मां के नाम से जाने जानी वाली 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं। दिव्यांका ने हालही में अपने पति विवेक दहिया के साथ बेबी बंप की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

यति सिंह
टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी को आप बेबी बंप के साथ इन तस्वीरों में देख सकते हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी साझा किया।
दिव्यांका अपने प्रेग्नेंसी टाइम को कितना इंजॉय कर रही हैं। ये तो आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं। दिव्यांका की क्यूट इस्माइल, ग्लोइंग लुक पर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए ‘करण-अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दिव्यांका ने आगे लिखा कि 'हमें अभी नहीं पता कि ये सफर कैसा होगा, लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि ये हमारा सबसे बेहतरीन सफर होगा। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे तुमसे और इस दुनिया से प्यार करने का मौका मिला, जो तुमने मेरे लिए बनाई है'।
बता दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी काफी लंबे गैप के बाद मां-बाप बनने वाले हैं। ये दोनों 8 जुलाई साल 2016 में भोपाल में एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधे थे। इन दोनों एक्टर्स की मुलाकात फेमस टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला