प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश राज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया। इस घटनाक्रम पर कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी राय रखी।फिल्मी सितारों ने छात्र आंदोलन से जुड़े युवाओं के जज्बे की सराहना की। प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी, अरमान मलिक और संभावना सेठ समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया शेयर की।अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आंदोलन में शामिल युवाओं और उनके समर्थन में खड़े लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह उन सभी लोगों की जीत है, जिन्होंने छात्रों के साथ मजबूती से खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद की। उन्होंने इसे युवाओं की ताकत और लोकतांत्रिक संघर्ष की मिसाल बताया।अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की बड़ी जीत है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि देशभर में छात्रों के लंबे आंदोलन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बाद यह फैसला सामने आया। उन्होंने इसे आंदोलन की सफलता बताते हुए छात्रों के धैर्य और एकजुटता की सराहना की।वहीं अदिति राव हैदरी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सही बात के लिए संघर्ष करने वालों की जीत हमेशा प्रेरणादायक होती है। उन्होंने अपने संदेश में ईमानदारी, जवाबदेही, अहिंसा और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की बात कही।