दिल्ली सत्य निकेतन हादसे की 10 खौफनाक तस्वीरें AI Image
सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इमारत में चल रहा था PG: बताया जा रहा है कि इस इमारत में PG संचालित हो रहा था। ऊपरी मंजिलों पर कई छात्र रह रहे थे। हादसे के वक्त अंदर मौजूद थे लोग: इमारत गिरने के समय कई छात्र और अन्य लोग अंदर मौजूद थे। इसके चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू: सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव कर्मियों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। एक व्यक्ति की मौत: हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया: हादसे के बाद चार लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया। एक घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका: अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR: मामले में गुरुग्राम निवासी बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दोपहर 1:30 बजे मिली हादसे की सूचना: दिल्ली फायर विभाग को इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली। इसके बाद दमकल और अन्य बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।